🔥 Rajasthan State Open School Result 2024-25 Available Now

कक्षा 10 एवं 12 का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) एक राज्य स्तर की शिक्षा संस्था है, जिसका लक्षित समूह राजस्थान के वे विद्यार्थी हैं जो पारंपरिक स्कूली शिक्षा से वंचित हैं। यह उन विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करता है जो विशेष कारणों के चलते पारंपरिक स्कूल नहीं जा सकते, जैसे कि आर्थिक समस्याएं, समाजिक बाधाएं, या अन्य किसी भी कारण से।
RSOS विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करता है। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं बिना किसी समय सीमा के। इसने विद्यार्थियों को अध्ययन करने की स्वतंत्रता दी है और उन्हें अपनी गति पर शिक्षा पूरी करने का अवसर दिया है।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का यह प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा की ओर आकर्षित करना और उन्हें अपनी लाइफ में आगे बढ़ाना है, ताकि वे समाज में सकारात्मक योगदान कर सकें। इसके माध्यम से, शिक्षा को हर कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति को शिक्षित बनाया जा सके।



प्रवेश कार्यक्रम :
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। प्रवेश की प्रक्रिया वर्ष में दो बार होती हैं, एक बार मार्च में और दूसरी बार सितंबर में।

पाठ्यक्रम :
RSOS माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के विभिन्न विषयों की शिक्षा प्रदान करता है। विषयों में विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र, भूगोल, इत्यादि शामिल होते हैं।

परीक्षा :
RSOS परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित करता है, एक बार मार्च-अप्रैल में और दूसरी बार अक्टूबर-नवंबर में। परीक्षाएं विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाती हैं, और विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार केंद्र चुन सकते हैं।

परिणाम :
परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट पर ही घोषित किए जाते हैं। विद्यार्थी अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम देख सकते हैं।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल इस प्रकार से शिक्षा को सरल और सुलभ बनाने का प्रयास कर रहा है, ताकि हर व्यक्ति को शिक्षित बनाया जा सके, चाहे वह किसी भी परिस्थिति में हो।

⚠️ Apply Now !
अभ्यर्थी अपना Rajasthan State Open School RSOS का ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए सबसे पहले निम्नांकित बटन पर क्लिक करें, उसके बाद वांछित जानकारी भरकर Search & Continue बटन पर क्लिक करें , 👇

⚠️ Exam Time Table !
Rajasthan State Open School यानी कि ओपन स्कूल के माध्यम से कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए समय सारणी जारी कर दी गयी है |परीक्षार्थी अपनी कक्षानुसार समय सारणी का अवलोकन कर लें 👇

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की दसवीं व बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज दिनांक 24.08.2023 को घोषित कर दिया गया है। इन कक्षाओं में करीब सवा लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें दसवीं कक्षा के 65 हजार और 12वीं क्लास के करीब 60 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। राजस्थान स्टेट ओपन की परीक्षा के आयोजन के बाद अब शिक्षामंत्री महोदय द्वारा परिणाम जारी किया गया है ।


ऐसे देखें परिणाम :

दसवीं अथवा बारहवीं का परीक्षा परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी के पास एनरोलमेंट नंबर होने चाहिए। इसके साथ ही जन्म तिथि भी डालनी होगी।

रिजल्ट निकालने की प्रक्रिया : कक्षा – 10

परीक्षार्थी को अपना रिजल्ट निकालने के लिए सबसे पहले नीचे दिए गए Open बटन पर क्लिक करना होगा।
☝️उपरोक्त बटन पर क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा उस पर अपने एनरोलमेंट नंबर लिखने होंगे। फिर अपने कोर्स का चयन करना होगा। इसके बाद अपनी जन्मतिथि लिखें। अब केप्चा कोड भरें। अब सर्च बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट निकल जाएगा।

रिजल्ट निकालने की प्रक्रिया : कक्षा – 12

परीक्षार्थी को अपना रिजल्ट निकालने के लिए सबसे पहले नीचे दिए गए Open बटन पर क्लिक करना होगा।
☝️उपरोक्त बटन पर क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा उस पर अपने एनरोलमेंट नंबर लिखने होंगे। फिर अपने कोर्स का चयन करना होगा। इसके बाद अपनी जन्मतिथि लिखें। अब केप्चा कोड भरें। अब सर्च बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट निकल जाएगा।


Discover more from CCE Guru

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from CCE Guru

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from CCE Guru

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading