राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम के अंतर्गत किये जाने वाले आकलन हेतु दिनांक 10 से 18 अक्टूबर तक समस्त विद्यालयों में अभ्यास आयोजित किये जाने हैं | ये अभ्यास न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि कक्षा 3 से 8 तक अंग्रेजी, हिंदी एवं गणित विषय के अध्यापन करने वाले गुरुजनों के लिए भी रहेगा | विद्यार्थी OCR आधारित प्रश्न-पत्र को हल करने का अभ्यास करेंगे वहीं गुरुजन इस आकलन के पेपर को RKSMBK एप पर अपलोड करके ऑनलाइन सबमिट करने का अभ्यास करेंगे | तो आये जानते हैं RKSMBK आकलन के बारे में –
RKSMBK आकलन हेतु Sample Papers :
RKSMBK आकलन हेतु Sample Papers जारी किये गए हैं | कृपया ध्यान दीजिए कि ये पेपर केवल और केवल अभ्यास के लिए है आकलन के लिए वास्तविक प्रिंटेड पेपर विभाग द्वारा ही उपलब्ध करवाए जायेंगे | आप निम्नलिखित पेपर्स को डाउनलोड करके विद्यार्थियों द्वारा OCR पेपर हल करने का अभ्यास करवाएं तथा स्वयं भी पेपर को RKSMBK एप पर अपलोड करने का अभ्यास करें | यह भी ध्यान रखें की यह एक समयबद्ध कार्यक्रम है जिसकी तिथि 10 से 18 अक्टूबर निर्धारित है | अभ्यास पेपर डाउनलोड करने के लिए निम्नांकित सारणी में कक्षावार व विषयवार अभ्यास प्रश्न पत्र क्लिक करें –
RKSMBK आकलन हेतु समय सारणी :
दिनांक | कक्षा 3 | कक्षा 4 | कक्षा 5 |
2 November | हिंदी | गणित | अंग्रेजी |
3 November | गणित | अंग्रेजी | हिंदी |
4 November | अंग्रेजी | हिंदी | गणित |
दिनांक | कक्षा 6 | कक्षा 7 | कक्षा 8 |
2 November | हिंदी | गणित | अंग्रेजी |
3 November | गणित | अंग्रेजी | हिंदी |
4 November | अंग्रेजी | हिंदी | गणित |
आखिर कैसे होगा RKSMBK आकलन ?
RKSMBK आकलन के लिए राज्य स्तरीय प्रश्न पत्र को विद्यार्थियों को वितरित करना होगा
- विद्यार्थी उस प्रश्नपत्र को साफ-सुथरे तरीके से हल करके लौट आएंगे
- उन प्रश्न पत्रों को एकत्रित करें
- अब शिक्षक अपना एक खुलेगा और लॉगिन करेगा
- अब ऐप में आर के एस एम बी के आकलन पर क्लिक करें
- अब शाला दर्पण पोर्टल पर की गई विषय अध्यापक मैपिंग के अनुसार आपको कक्षा व विषय दिखाई देंगे
- अब आप जिस कक्षा और विषय का आकलन अपलोड करने वाले हैं उस कक्षा एवं विषय को चुने
- अब समस्त विद्यार्थियों के नाम दिखाई देंगे अब आप विद्यार्थी के नाम पर क्लिक करें और उस विद्यार्थी का संबंधित विषय का आकलन की फोटो क्लिक करें अथवा गैलरी से अपलोड करें
- फोटो अपलोड हो जाने के बाद ओसीआर तकनीक पर आधारित आकलन स्वत ही हो जाएगा तथा रिजल्ट का इंद्राज भी श्वेता ही हो जाएगा
- सभी विद्यार्थियों के सभी विषय के प्रश्न पत्र अपलोड होने पर आकलन का परिणाम पत्रक भी जनरेट किया जा सकेगा
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :
RKSMBK आकलन का प्रश्न पत्र कैसे प्राप्त होगा ?
RKSMBK आकलन का प्रश्न पत्र राज्य सरकार द्वारा प्रिंट करवा कर आपको भिजवाया जाएगा |
आकलन का प्रश्न पत्र कैसा होगा ?
क्योंकि आकलन का प्रश्न पत्र ओसीआर तकनीक पर आधारित है, इसलिए यह प्रश्न पत्र केवल बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा |
इस आकलन की जांच हमें कैसे करनी है ?
आकलन की जांच अध्यापक को पेन द्वारा नहीं करनी है बल्कि ऐप के माध्यम से पूर्व में बताई गई प्रक्रिया का पालन करते हुए RKSMBK ऐप पर हल किए गए प्रश्न पत्र की फोटो अपलोड करनी है
आकलन के बाद रिपोर्ट कार्ड कैसे तैयार करें ?
राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम प्रोग्राम शिक्षकों का समय बचाने के लिए डिजाइन किया गया है अतः इस आकलन का रिपोर्ट कार्ड भी एक के माध्यम से स्वत: ही जनरेट होगा |
यदि मुझे कोई परेशानी अथवा सवाल हो तो उसका निराकरण कौन करेगा ?
किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए RKSMBKProgram के द्वारा तीन स्तर सुझाए गए हैं पहला है हाल ही में पूछे गए प्रश्न, दूसरा है ब्लॉक स्तर एप मेंटोर और तीसरा है गूगल फॉर्म आप चाहे तो सतत एवं व्यापक शिक्षा समूह के द्वारा बनाए गए टेलीग्राम ग्रुप एवं फेसबुक ग्रुप पर भी अपने साथी अध्यापकों से चर्चा कर सकते हैं